अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट- 31 अगस्त को राजस्व विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक में राजस्व विभाग  की सेवाओं की समीक्षा बैठक मुख्य सचिव मप्र शासन द्वारा ली गई। राजस्व कार्यों की समीक्षा में जोबट तहसीलदार अजमेरसिंह गौड़ का का चयन राजस्व विभाग की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया गया। तहसीलदार गौड़ को मध्यप्रदेश के 62वें स्थापना दिवस पर शासकीय अधिकारी कर्मचारीयों के राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि राष्ट्रय पर्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, स्वच्छता अभियान आदि के साथ ही कुशल प्रशासक, विनम्र स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व के रुप  जाने जाते है। उनकी इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा, एसडीएम साकेत मालवीय, डीपीसी नवीन श्रीवास्तव, रघुनदन शर्मा, सहायक आयुक्त सतीश सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी बीपी पटेल, प्राचार्य प्रीतम पाल, गायत्री शक्तिपीठ जोबट के व्यवस्थापक डा शिवनारायण सक्सेना, कन्या उमावि प्रभारी प्राचार्य प्रभु पवार, कन्या शिक्षा परिसर प्रभारी प्राचार्य मधुबाला शर्मा, व्याख्याता आरकेएस तोमर, शिक्षक संघ अध्यक्ष जयप्रकाश  शर्मा, कवि फिरोज  सागर, आरकेएस चौहान विभिन्न सामाजिक संगठनों व कर्मचारी संगठनों ने व जोबट प्रेस क्लब अध्यक्ष मनीष जोशी ने पूरे क्लब की ओर से बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *