झाबुआ Live डेस्क के लिऐ ” थादंला” से ” रितेश गुप्ता ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । ग्राम उदय से भारत उदय महाअभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री ” शिवराजसिंह चौहान ” का झाबुआ जिले का दौरा तय होने के कुछ ही घंटो मे स्थगित हो गया है अब यह दौरा बाद मे कभी आयोजित होगा । सुबह यह तय होगा गया था कि सीएम शिवराज 2 मई को झाबुआ जिले के थादंला जनपद इलाके के ” हेडावा” गांव मे ” ग्राम संसद ” मे शिरकत करेंगे । इस बात की पुष्टि खुद जिले के प्रभारी मंत्री ” अंतरसिंह आय॔” ने बन मे आयोजित ग्राम संसद के पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान काय दी थी लेकिन करीब 3 बजे अचानक सीएम दफ्तर ने यह दौरा कैंसिल हो जाने की सूचना जिला प्रशासन एंव पुलिस को दे दी । एसपी झाबुआ संजय तिवारी ने झाबुआ Live से बातचीत मे इस दौरे के स्थगित होने की पुष्टि कर दी है । Post navigation एमपी हाईकोर्ट ने रद्द किये आरक्षण से दिए गये प्रमोशन , मचा हड़कंप पीएचई ने सुधारे हैंडपंप पंचायत भी जुटी पानी की व्यवस्था में