झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पांचाल की रिपोर्ट- ग्राम पंचायत पर गांव व आसपास के सभी फलियों के तडवी पटेल की बैठक गांव के पटेल आशीष पटेल की अध्यक्षता में हुइ। तड़वी-पटेल की हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज के लिए कई नियम के साथ गाइड लाइन बनाई गई। बैठक के दौरान सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि समाज में शराब का सेवन बंद करेंगे तथा दहेज लेने-देने में भी समाज में कमी आएगी। कई नियम बनाए गई साथ ही देख रेख के लिए सभी फलियों के लोगों को सदस्य बनाया गया जो बनाए गए नियमों का पालन करवाएंगा व उल्लेख करने पर पटेल को सूचना देगा। Post navigation नि:शुल्क नेत्र शिविर में 85 मरीजों की आंखों का किया चेक-अप इटावा में बैंक ऑफ बड़ौदा ने शिविर लगाकर ग्रामीणों को कैश-लेस के बताए फायदे