मयंक विश्वकर्मा,आंबुआ आम्बुआ (अलीराजपुर) आम्बुआ से अलीराजपुर की ओर जा रहा एक ट्राला क्र. MH 18 BA 9270 जो कि खाली था, आम्बुआ कस्बे से लगभग 4 किलोमीटर दूर पटेल फलिया के उतार तथा चढ़ाव के बीच अनियंत्रित होकर खेत में पलट जाने के समाचार है किसी जनहानि की खबर नहीं है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्राला क्र MH 18 BA 9270 लगभग 4 बजे आम्बुआ से अलीराजपुर जाते समय पटेल फलिया जहां पर दोनों तरफ घाट है तथा बीच में ढलान है इसी ढलान पर तेज गति से जा रहा ट्राला अनियंत्रित होकर एक खजूर के पेड़ को तोड़ता हुआ बाएं तरफ खेत में पलटी खा गया। गनीमत रही कि ट्राला खाली था वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था ड्राइवर घटना के बाद से फरार बताया गया है ।स्मरण रहे कि इसी घटनास्थल से कुछ दूरी पर घाट के ऊपर एक तूफान 6 जून को मजदूरों को लेकर गुजरात जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी जिसमें ड्राइवर सहित दो महिलाएं घायल हो गई थी दोनों तरफ घाट तथा उतार होने से यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। Post navigation तेज आँधी व बारिश से 11 केवी लाइन के 8 विद्युत पोल हुए धराशायी, दर्जनों गांव में ब्लैकआउट ऑनलाइन धार्मिक शिक्षण करने वाले समाज के युवाओं को किया पुरस्कृत