जितेंद्र वर्मा जोबट जोबट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत देगांव में स्थित डोही नदी में आज सुबह करीब 10:00 बजे एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रायसिंह पिता भूरु भिलाला सोलंकी, निवासी देगांव मालिया फलिया, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने डोही नदी में एक शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना जोबट पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद ग्राम देगांव और आसपास केक्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है। Post navigation जोबट के बीआरसी भवन में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए उपाय जोबट नगर परिषद की चार नियुक्तियों पर सवाल, पार्षद ने मांगी भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी