छकतला। लम्बे अन्तराल के बाद शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय छकतला को डॉक्टर की सौगात मिली है। पूर्व में डॉ. महेश चौहान की मृत्यु हो जाने के बाद से अभी तक यहां पद खाली था। अब डॉ. धनसिंह खरत को यहां पदस्थ किया गया है। खरत सेजगांव और छकतला के अस्पताल में भी अपनी सेवाएं देंगे। छकतला अस्पताल में सोमवार, मंगलवार, बुधवार को सेवा देने आएंगे। बचे दिन सेजगांव में रहेंगे। गांव के समाजसेवी सुनिल वाघेला ने प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने बताया की देहात से आने वाले लोगों को अच्छा इलाज मिलेगा और आमजन को परेशानी सामना नहीं करना पड़ेगा। गांव के लोगों ने आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी का आभार व्यक्त किया। Post navigation छात्राओं को नई तकनिकी से अध्यापन कर अपना भविष्य उज्जवल करने का प्रयास करना चाहिए : कलेक्टर थाना प्रभारी बामनिया ने बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, नए कानून की जानकारी भी दी