दिनेश वर्मा@ झाबुआ अब से थोड़ी देर पहले जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ में लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने छापेमारी की और यहां के महाप्रबंधक डीआर सरोटिया को लोकायुक्त पुलिस ने डेढ़ लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा। लोकायुक्त के पुलिस इंदौर को कालीदेवी सीसीबी बैंक प्रबंधक वेलसिंह ने शिकायत की थी कि महाप्रबंधक सरोटिया प्रधानमंत्री फसल बीमा को लेकर रिश्वत की मांग कर रहे है, बताया जा रहा है कि इस कार्यवाही से पहले भी डेढ़ लाख रुपये महाप्रबंधक सरोटिया ले चुके थे। इसके बाद महाप्रबंधक को लोकायुक्त ने योजनाबद्ध तरीके से वेलसिंह को रिश्वत के लिए रंग लगे हुए पैसे दिए। आज की सुबह जब वेलसिंह कार्यालय में रिश्वत के पैसे देने गए। जैसे ही वेलसिंह ने उन्हें पैसे थमाए, तुरंत ही लोकायुक्त की टीम ने महाप्रबंधक को पकड़ लिया। लोकायुक्त की टीम की कार्रवाई मौके पर फिलहाल जारी है। Post navigation गणेश चतुर्थी और अन्य पर्वो के लिए आई नई गाइडलाइन; जानिए … मामूली विवाद में कर दी युवक की पिट-पिटकर हत्या; महज कुछ ही घंटो में पुलिस ने किया हत्या का खुलासा