गौरव कटकानी@कालीदेवी कुछ देर पहले ग्राम भुराडाबरा में इंडिगो कार और डीजे वाहन की टक्कर हो गई । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कार इंदौर की तरफ से आ रही थी और ग्राम भुराडाबरा में क्रासिंग होने की वजह से डी.जे वाहन चालक अपना डी.जे वाहन क्रासिंग से टर्न कर रहा था उसने कार को आते हुए नही देखा और अपना वाहन मोड़ लिया, जिससे कार और डीजे वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी जिसकी वजह से कार में आग लग गई। कार धू धू कर जलने लगी। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2022/05/VID-20220508-WA0017.mp4 कार में एक चालक ही था जिसे ग्रामीणों की मदद से समय रहते बाहर निकाल लिया गया। तत्काल कालीदेवी थाने एवं फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। कालीदेवी थाना प्रभारी राजूसिंह बघेल सूचना मिलते ही मय बल के मोके पर पहुंचे और घायल कार चालक को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालीदेवी लाया गया।l सूचना देने के बाद भी करीब 1 से 1.30 घण्टे के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुची। घायल चालक को झाबुआ रेफेर किया। Post navigation थाना प्रभारी ने किया कस्बे का निरीक्षण थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च