सुनील खेड़े@जोबट जोबट में खट्टाली रोड़ पर ऑनलाईन बैंकिंग का कार्य कर गुजर बसर करने वाले 25 वर्षीय सुनील पिता केकड़िया निवासी बड़ी हीरापुर ने ग्राम देहदला के जंगलों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार मृतक किसी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया था पिछले कुछ दिनों से 4 लाख रुपये किसी को देने को लेकर भटक रहा था हो सकता है इस वजह से कभी आत्महत्या की हो। आज तड़के ग्राम देहदला का चौकीदार मोटला जंगल मे जानवर लेकर गया था तो उसने देखा कि कोई लटका हुआ है उसने तुरंत ग्राम के सरपंच और फारेस्ट गार्ड को सूचित किया । पुलिस द्वारा मौका मुआयना कर पंचनामा बना कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टी आई कैलाश चौहान ने बताया कि ये सब जांच की विषय है जांच के बाद ही मृत्यु के कारणों का खुलासा हो पायेगा। ) Post navigation नाबालिग किशोरी को कथित प्रेम प्रसंग के चलते भगाने वाली बालिग युवती अपहरण के आरोप में गिरफ्तार टीबी मुक्त ग्राम हमारा की हुई शुरुआत