झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया ने जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अनुशंसा पर दिनेश हुका डामोर को काकनवानी क्षेत्र का ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इनकी नियुक्ति होने पर सम्पूर्ण क्षेत्र मे खुशी की लहर है। डामोर के नियुक्त होने पर लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी आपसे अपेक्षा करती है कि आप अपने क्षेत्र मे वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए योगदान देंगे। डामोर की नियुक्ति पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर, राजेश डामर, जसवंत भाबर, चेनसिंह डामोर, ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत, अक्षय भट्ट, किशोर खडिय़ा, मनीष बघेल, सुधीर भाबोर, सांसद प्रतिनिधि गुलाम कादर खान, आनंद चौहान, विधानसभा युकां अध्यक्ष राजेश डामोर, रसुल डामोर, शहर युकां अध्यक्ष कमलेश सोनी, लक्ष्मण राठौड़, राकेश पाठक, प्रताप डामोर, अजगर पटवारी, महेंद्र नागर, अली हुसैन, हरीश पंचाल, शम्मी खान, जितेंद्र धामन, मनीष अहिरवार, नितिन डामोर, नानालाल कीर, रामू वर्मा, बंटी भारती, रूसमाल मेड़ा, अरुण डामोर आदि मौजूद थे। Post navigation सांसद निधि से नगर को टैंकर वितरित मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना में मुख्यमंत्री ने सौंपे जिले के 244 बच्चों को लेपटॉप