जोबट थाना क्षेत्र के अंतर्गत भगड़ीकलम उदयगढ़ रोड पार डंपर की चपेट के आने से दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार से बताया जाता है कि दोनों मृत्यु व्यक्ति ससुर जमाई थे जो अपने निजी काम से विकासखंड उदयगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जोबट से 5 किलोमीटर दूर ग्राम भगड़ी कलम के आसपास डंपर (mp13H1134) टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी के बाइक (mp69m7006) सवार ससुर जमाई की मौके पर मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार से बताया जाता है कि ससुर कंधा के पटेल फलिया का निवासी था जिसका नाम दूल्हेसिंह पिता मंगतिया व जमाई बड़ी सूड़ी का बताया जा रहा है। जिसका नाम सुरेश पिता इडूसिंह सोलंकी बताया जा रहा है। Post navigation कट़्ठीवाड़ा और चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे सांसद, पढ़िए क्या रहेगा कार्यक्रम ग्राम मोर में श्रीराम के भगवा ध्वज जलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया