आलीराजपुर। झाबुआ रतलाम क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर का जोबट विधानसभा क्षेत्र के कट्ठीवाड़ा व चंद्रशेखर आजाद भाबरा के दौरे पर आ रहे हैं। उनके साथ प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि विशाल रावत भी साथ में रहेंगे। गुरुवार सुबह 11 बजे कट्ठीवाड़ा में सांसद डामोर कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही सभागृह में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे । उसके बाद 12.30 बजे आजाद नगर भाबरा के देवली में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे वहां से सीधे आजाद नगर भाबरा रेस्ट हाउस में पहुंचेंगे। जहां समस्त मंडल व सरपंच से चर्चा करेंगे । 4 बजे बरझर सामुदायिक भवन में मण्डल के समस्त कार्यकता व समस्त जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। 6 बजे बरझर से आलीराजपुर के लिए रवाना होंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जिसे लेकर सांसद प्रतिनिधि विशाल रावत ने सभी मंडल के समस्त कार्यकता व जनप्रतिनिधि से मौजूद रहने के लिए कहा है । साथ ही रावत ने सांसद गुमानसिंह डामोर को क्षेत्र के विकास कार्य को लेकर विशेष प्रयास करने व संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर अपनी बात रखेंगे। Post navigation कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह से मिले सांसद प्रतिनिधि रावत, विकास कार्यों पर हुई बात डंपर की चपेट में आने से ससुर और जमाई की मौत