आलीराजपुर। मध्य प्रदेश शासन के जनजाति विभाग के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह से जोबट विधान सभा सांसद प्रतिनिधिनि विशाल रावत ने मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया । साथ ही विशाल रावत ने जोबट विधानसभा की शिक्षा सम्बंधित होस्टल स्कूल को लेकर व अन्य विकास कामों को लेकर जानकारी दी। मंत्री विजय शाह ने भी सारी समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निराकरण करने का आश्वसन दिया और जोबट विधानसभा में आने के लिए विशाल रावत ने मंत्री शाह को विशेष न्योता दिया। मंत्री विजय शाह ने न्योता को स्वीकार करते हुए कहा कि एक महीने के अंदर-अंदर जरूर आने का आश्वासन दिया। साथ ही कई मुद्दों पर विकास कार्यों को लेकर विशेष चर्चा की गई। Post navigation हजरत सईदुद्दीन अहमद गवालयरी हजरत अब्दुल अजीज अहमद चिश्ती क़ादरी निज़ामी गेसुदराजी का उर्स17 जनवरी को कट़्ठीवाड़ा और चंद्रशेखर आजाद नगर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे सांसद, पढ़िए क्या रहेगा कार्यक्रम