विरेंद्र बसेर, घुघरी 16 जनवरी की मध्य रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा रतलाम रोड से लगे ग्राम मोर तक भगवान श्रीराम के चित्र लगे केशरिया रंग के झंडे जलाकर माहौल धार्मिक भावना को आहत करने का प्रयास किया था। मामले में पुलिस ने अब एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। विरेन्द्रसिंह पिता प्रतापसिंह राठौर निवासी ग्राम मोर की रिपोर्ट पर से थाना पेटलावद पर अपराध क्रमांक 38/2024 धारा 295 भादवि का पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ प्रेमलाल कर्व एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पेटलावद के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी करवड उप निरीक्षक राजाराम भगोरे के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। शेष आरोपियों की तलाश में पेटलावद पुलिस जुटी हुई है। Post navigation डंपर की चपेट में आने से ससुर और जमाई की मौत राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंचमुखी हनुमान मंदिर में पटेल परिवार ने किया कैलेंडर का विमोचन