अलीराजपुर लाइव के लिए लीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट- नगर के जामा मस्जिद के समीप शहर काजी सैय्यद अफजल मिया के निवास के समीप से गुजर रही गली में एक ट्रैक्टर ट्राली सहित टैंक में धंस गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। परन्तु गली के आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई है। उक्त ट्रैक्टर मकान का रॉ-मटेरियल भरकर उक्त गली से गुजर रहा था कि गली में निर्मित पुरानी सैफ्टिक टैंक में ट्राली का पिछला पहिया आने से ट्रैक्टर ट्राली सहित फंस गया। Post navigation दो दिन से नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक में धनराशि के अभाव में ग्रामीण व व्यापारी हो रहे परेशान घरों में शौचालय बनाकर महिलाओं का सम्मान बचाए जाए : माधौसिंह डावर