जितेन्द्र वाणी, नानपुर
नानपुर के आसपास रहने वाले ग्रामीण बाल मजदूरों से ओवरलोड भरकर पिकअप में भरकर खेती में काम के लिए रोजाना की तरह ले जाते हैं। आज सुबह धार जिले के प्लासी गांव में ट्राला व पिक-अप वाहन की आपस में भिड़ंत हो गई जिसमें 40 मजदूर घायल हो गए हैं। सभी का इलाज कुक्षी के स्वस्थ केंद पर किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नानपुर थाने के धोलखेड़ा, तीती, मोरासा सेजगांव के बाल मजदूरों को ठंूस ठूंस कर वाहनों में ले जाते है जिससे प्रत्येक मजदूर से 20 से 30 रुपये किराया ले कर जान जोखिम में डालते है। ग्राम में दुर्घटनाग्रस्त वाहन होने से परिजनों का हाल बेहाल हो रहा है सभी बच्चो के रिश्तेदार कुक्षी स्वास्थ केंद्र पर जा रहे है वही मोरासा के दो बच्चों को गंभीर हालत होने से बड़वानी रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *