झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- परवलिया-थांदला-लिमडी मार्ग पर बने टोल टैक्स पर बड़े वाहनों को टोल टैक्स नहीं चुकाना पड़े इसलिए वह परवलिया गांव में से होते हुए थांदला व ककनवानी जाते है। परवलिया के पास मानपुर होकर प्रधानमंत्री सड़क से बड़े वाहन गुजरते है, जो वर्जित है लेकिन कई टन के वजन से वाहन इस सड़क से गुजरकर सरकारी नियमों की धज्जिया उड़ा रहे है, तो गांव से गांव को जोडऩे वाली सड़क को भी नुकसान पहुच रहे हे और दूसरी और गांव में से गुजरने पर गांव वालों को भी परेशानी होती है। कई बार वाहनों को रोक कर समझाइश भी दी गई की इस सड़क से वाहन न निकले लेकिन फिर भी वाहन चालक अपनी मनमानी करते है। प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहींकर रहा है। टोल टैक्स बचाने के लिए सड़कों को बड़े वाहन नुकसान पंहुचा रहे हैं। Post navigation सड़क निर्माण कंपनियों को कलेक्टर ने दिए निर्देश अगली तारीख में काम करके बताए महिलाओं ने लगाए आरोप- मिलीभगत कर अपात्र को दे दिया मत्स्य पालन का पट्टा