अर्पित चोपड़ा, खवासा अब से कुछ देर पहले खवासा बामनिया के मध्य एक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार बामनिया से खवासा आ रहे जी आई कंपनी के टैंकर ने खवासा निवासी कालूराम प्रजापत निमाड़ वाले को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कालूराम पैदल जा रहे थे, तभी उन्हें पीछे से टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैंकर भी पलट गया है। पुलिस मौके पर पहुंची है, आगे कार्यवाही जारी है। Post navigation नवरात्रि में मां की आराधना के साथ गरबा कर रहे श्रद्धालु, गरबा पंडालों में भीड़ जैन मंदिर की बहुप्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा 26 नवंबर को आचार्य श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी के सान्निध्य में सम्पन्न होगी