झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण पंचायतों में जलसंकट को देखते हुए सांसद कांतिलाल भूरिया ने ग्राम पंचायत भेरूपाड़ा और तारखेड़ी में जलसंकट और आदिवासी अंचल में ग्रामीणों को सुविधा के लिए पंचायतों में टैंकर की सौगात दी। ग्रामों को टैंकर मिल जाने से यहां होने वाली शादी और समेत अनेक कार्यकम में पानी की जरूरतों को इससे पूरा किया जा सकेगा। जनपद पंचायत के सांसद प्रतिनिधि प्रदीपसिह तारखेड़ी और राजेश कांसवा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पंचायत के अलावा अन्य पंचायतों को भी टैंकर और सांसद निधि से विकास कार्यों के लिए स्वीकृत किए हैं। टैंकर प्रदत करने पर सरपंच राधेलाल वसुनिया और तेजू सिंगाड़ ने सांसद कांतिलाल भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह सांरगी, जिला पंचायत सदस्य मालू डामर, सांसद प्रतिनिधि प्रदीपसिंह तारखेड़ी, राजेश कांसवा का आभार माना। Post navigation 4 वर्षीय बालक की होद में डूबने से मौत पुलिस हलचल-