सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट रिंगनोद के समीपस्थ ग्राम रतनपुरा में इलेवन स्टार रतनपुरा व दिनेश चौधरी की स्मृति में चतुर्थ रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 25 मई शुक्रवार को हुआ, जिसमें क्षेत्र की 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला एटीसीसी सरदारपुर व इलेवन स्टार रतनपुरा के बीच खेला गया। प्रथम पुरस्कार क्षेत्र के विधायक वेलसिंह भूरिया की ओर से 21 हजार 121 रुपए विजेता टीम व द्वितीय पुरस्कार भाजपा जिला मंत्री व विधायक प्रतिनिधि जमुना भूरिया की ओर से 11 हजार 111 रूपए का नगद पुरस्कार दिया गया। दिनेश चौधरी की स्मृति में भिकालाल चौधरी की ओर से विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक वेलसिंह भूरिया, मदन चोयल रिंगनोद, रतनपुरा दीपक चोयल, रमेश चोयल, गोपाल जमादारी, महेश चोयल, मोहन चौधरी एवं समस्त ग्रामीण उपस्थित थे। Post navigation जनपद पंचायत घोटाले का जिन्न फिर निकला, करोडों के घोटाले की जांच में कई आएंगे चपेट में खुली डीपी व विद्युत के तारो में फंसकर राष्ट्रीय पक्षी हो रहे मौत का शिकार, आखिर कब नींद से जागेंगे जिम्मेदार?