रितेश गुप्ता, थांदला थांदला नगर मे चल रहे रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट मे दर्शको एवं खिलाडिय़ों मे विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट में डाक्टर्स, व्यापारी, प्रशासन, बच्चे एवं बुजुर्गो की टीम ने हिस्सा लिया। सात दिवसीय टीपीएल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सामाजिक कार्य करने वाली संस्थाओ एवं व्यक्तियों का सम्मान किया गया। मेघनगर निवासी विरज श्रीवास्तव जो मिसिंग लोगों को उनके परिजनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते है व 37 बार रक्तदान करने वाले समाजसेवी का सम्मान थांदला प्रीमियर लीग समिति द्वारा किया गया। नगर में पॉलिथीन मुक्ति हेतु प्रयास करने वाली एवं प्लास्टिक डिस्पोसल के उपयोग न करने हेतु प्रेरित करने वाली नगर विकास समिति के सदस्य सीमा शाहजी, जयश्री शर्मा, प्रख्यात शिक्षक अब्दुल हक खान, संजय धानक, ऋषि भट्ट, रितेश गुप्ता, शाहिद खान समेत सदस्यों का सम्मान किया गया। समिति ने सुधा रमेश शाहजी जिन्होंने अपनी बेटी को किडनी दान कर नवजीवन प्रदान किया का भी सम्मान समिति द्वारा किया गया। नगर मे 300 से अधिक ब्लड डोनेशन करने वाली ब्लड बैंक टीम के प्रशांत उपाध्याय, अजय सेठिया एवं श्याम मोर्या एवं टीम का स्वागत मंच पर किया गया। Post navigation गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग, युवक के साहस से बड़ा हादसा टला जैन आवासीय शिक्षण संस्कार शिविर में 261 बालक-बालिकाओं ने लिया भाग, बालक वर्ग में एवन्तनाग सेठिया व बालिका वर्ग में प्रज्ञप्ति मेहता रही सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी