रितेश गुप्ता@थांदला नगर के शांतिनगर कालोनी में बड़ा हादसा टला। शांति नगर कालोनी के पुर्वेश श्री श्रीमाल जैन के यहां अचानक गैस टंकी में आग लग गई । आग लगने के बारे में मालुम होते ही पुर्वेश ने साहस दिखाते हुए जलती हुई टंकी को बाहर खुले स्थान पर छोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुरा शांति नगर वहा इक्ट्ठा हो गया व टेंकर ,रेत व कपडे डाल कर आग बुझाने का प्रयास करने लगा। युवा गौरव चौहान ने नगर परिषद फोन लगाकर फायर बिग्रेड बुलाया, नगर परिशद से मामले की गम्भीरता को देखते हुए 2-2 फायर बिग्रेड भेज दिये। नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर व पुलीस बल भी मोके पर पंहुचा व गैस टंकी में लगी आग को बुझाने मे प्रयास करने लगा। आधे घंटे की मशक्कत के बाद गैस टंकी में लगी आग पर नियंत्रण पाया गया। घटना की जानकारी से पुरी कालोनी में भय फैल गया कि कही टंकी में ब्लास्ट न हो जाऐ आग बुझाने के बाद रहवासीयों ने राहत की सास ली। ) Post navigation लोकप्रिय रात्रिकालीन टीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज; शुरुआती मैच में 11 वर्षीय बैट्समैन लक्ष्य ठोंका शतक टीपीएल टूर्नामेंट के आयोजनों ने सामाजिक कार्य करने वाली संस्था व व्यक्तियों का किया सम्मान