अजय मोदी @ वालपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीका उत्सव के आह्वान पर आज ग्राम वालपुर में 45 वर्ष के ऊपर के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई ।ग्राम पंचायत के सामुदायिक भवन पर सुबह 9 बजे से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टीकाकरण प्रारंभ किया गया। जिसमें ग्राम के 45 वर्ष के ऊपर के महिला एवं पुरुषों द्वारा कोविड-19 का टीकाकरण करवाया गया। ग्राम के युवा एवं भाजपा सोण्डवा मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह खरत द्वारा बुजुर्गों को एवं लंबी दूरी पर रहने वाले लोगों के लिए निशुल्क वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। आज लगभग 100 लोगों को टीका लगाया गया ,यह टीकाकरण कल भी सुबह 9 से शाम 7 बजे तक ग्राम पंचायत के सामुदायिक भवन पर जारी रहेगा । Post navigation कोविड-19 रोकथाम द्वितीय दिवस, तहसीलदार सीएमओ ने रोटरी क्लब के साथ बांटे निशुल्क मास्क मौसम बिगड़ा तेज आंधी से विशाल आम पेड़ गिरा