ALIRAJPUR LIVE के लिए पियुष चन्देल की रिपोर्ट– हम अपने घरों में चैन की नींद सोते है, क्योंकि हमारे लिए कोई जाग रहा है। हम अपने वार त्यौहार बडे ही उत्साह और उमंग से खुशी खुशी मनाते है, क्योंकि हमारी सहायता के लिए कोई हमेशा खडा है। ये कोई और नहीं बल्कि लॉ एंड ऑर्डर के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जाबांज जवान है। 24 घंटे अपने दायित्व का निर्वहन करने वाले इन जवानों को कहा समय मिलता होगा कि अपना जन्मदिन भी मना सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आलीराजपुर थाने के टी. आई. दिनेश सोलंकी ने अनुठी पहल करते हुए आज आलीराजपुर थाने मे पदस्थ हेडसाब दीपेश गौराना का जन्मदिन ड्यूटी स्थल हाटगली मे अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मनाया। गौरतलब है कि विगत दिनों सोशल मीडिया पर आये मैसेज मे 10 अप्रैल को बंद का आव्हान किया गया था, जिसमे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस मुस्तैदी के साथ तैनात थी। औपचारिक नगर बंद के कारण ड्यूटी की व्यस्तता के चलते हाटगली मे बजरंग होटल के सामने केक काटकर हेडसाब दीपेश गौराना का जन्मदिन बडी धुम से मनाया गया। इस अवसर पर टी.आई. दिनेश सोलंकी, एस.आई. पेमा भूरिया, एस.आई. सरमा डावर, एस.आई. नाथुसिंह रंधा, आरक्षक सुमित सिसोदिया, आरक्षक प्रेमसिंह पंचौली, आरक्षक सुनिल व चंदरसिंह ने जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। Post navigation Cm चौहान ने लोकतंत्र सेनानी सुदामा भटोद्रा का ताम्रपत्र से किया सम्मान निः शुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम आयोजित