झाबुआ लाइव के लिऐ ” पेटलावद ” से हरीश राठौड

IMG-20151229-WA0027

 क्षेत्र में मुक पशुओं और पक्षी की अनायास हादसे के दौरान मौते हो रही है। कुछ दिनो पूर्व नगर कें मुख्य मार्ग पर दो पहिया वाहन की चपेट मे आकर बंदर घायल हो गया था। जिसमे वाहन चालक को भी गंभीर चैट आई थी। वही आज ग्राम अंनतखेडी में 11 केवी हाईटेंशन लाईन की चपेट मे आने से बंदर की मृत्यु हो गई है। ग्राम अंनतखेडी 11 केंवी की हाईटेंशन लाईन नीजी कंपनी के मोबाइल मे टावर मे विघुत सप्लाई के लिए लगाई गई है। और इसी टावर की चपेट मे आने मे पूर्व मे भी कई हादसे हो चुके है।

राष्ट्रीय पक्षी मोर भी आए चपेट में।

ग्रामीणो के द्वारा बताया गया की कई बार विघुत विभाग एंव टांवर कंपनी को अपनी केबल ठीक से करने एंव रहवासी क्षेत्र से उपर करने के लिए कहा गया किन्तु विघुत विभाग की लापरवाही के चलते आए दिन हादसे होते रहते है इसके पूर्व भी एक साथ 6 से अधिक राष्ट्रीय पक्षी मोर इसकी चपेट मे आ चुके है उल्लेखनीय है की ग्राम अंनतखेडी मे मोर व बंदर काफी ताताद में है।

बंदर की मृत्यु की सुचना ग्रामीणो के द्वारा सर्वप्रथम तहसीलदार को दी गई और तहसीलदार पेटलावद के द्वारा ग्रामीणो को इसकी शिकायत पुलिस मे करने की सलाह देते हुए अपने कर्तव्य की इतीश्री कर ली। इसके पश्चात् ग्रमीणो की सुचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पंहुचे और पंचनामा बनाया।

ग्रामीणो मे आक्रोश।

ग्रामीण शांतिलाल पाटीदार, राजेश पाटीदार, अशोक पाटीदार, नारायण पाटीदार आदि ने बताया की इस हेवी लाईन और टावर से आए दिन मुक पशु पक्षी हादसे का शिकार होते है। साथ ही टेªक्टर आदि निकलने मे भी परेशानी आती है। तथा कभी भी बडी दुर्घटना हो सकती है। विघुत विभाग इस लाईन को रहवासी क्षेत्र से अलग करें। वरना

ग्रामीण अंदोलन करने को मजबूर होगेें।

पेटलावद नगर मे भी टावर को लेकर समस्या।

जंहा ग्रामीण क्षेत्र मे हाई टेशन लाईन और मोबाइल टावर से ग्रामीण परेशान है वही नगर मे रहवासी क्षेत्र मे भी नीजी कंचनी के मोबाईल टावरो की भरमार है जो की किसी भी समय गंभीर हादसे को आंमत्रण दे रहे है। कई बार रहवासी क्षेत्रो मे लगे हुए टावरों की शिकायत स्थानीय प्रशासन से लेकर नगर मे आए मुख्यमंत्री तक लोग कर चुके हैै। किन्तु जब तक कोई हादसा नही होगा तब तक प्रशासन नही जागेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *