राज सरतलिया, पारा पारा के समीपस्थ ग्राम झुमका में भागवत कथा में आज उस वक्त हंगामा मच गया जब धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव श्रोता मना रहे थे उसी वक्त पारा से आई महिला श्रोता लीलाबाई मांगीलाल बलसोरा, सूर्यकांता दशरथ, भटेवरा तथा लीलाबाई बाबूलाल पंचाल के गले की चेन कटी कुछ अपराधिक प्रवृत्ति की महिलाओं ने सोने के चेन काटी चेन काटने वाली महिलाओं को हातोद से आई। उमा पति यशवंत लोहार ने चेन काट रही इंद्रा पति दिलीप जाती बाछड़ा मालवीय निवासी हाड़ी पिपलिया थाना मनासा जिला नीमच को रंगे हाथों पकड़ लिया और पारा चौकी पर लाए जहां पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कोली ने अपराध क्रमांक 029/2020 पर पचब की धारा 379 में अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया है। पकड़ी गई महिला से पुलिस ने एक सोने की चेन दो तोले की कीमत 80 हजार की बरामद की है। ) Post navigation श्रीराम शरणम् में नामदीक्षा में उमरकोट के नवनिर्मित सत्संग भवन पर साधक होंगे शामिल, डॉ.विश्वामित्र महाराज के अवतरण दिवस पर साधक लेंगे सवा करोड़ रामनाम का संकल्प फोटोग्राफर एसोसिएशन का होली मिलन समारोह संपन्न; कार्यकारिणी का गठन