चंद्रभान सिंह भदोरिया – झाबुआ

आयकर विभाग ने झाबुआ के कांग्रेस विधायक एवं युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा विक्रांत भूरिया को समन भेजकर 21 फरवरी की दोपहर 12 बजे दिल्ली तलब किया है.. दरअसल आयकर विभाग कांग्रेस के खिलाफ एक मामले की जांच कर रहा है जो संभवतः 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों के यहां छापे से जुड़ा हुआ है ..डा विक्रांत भूरिया के अलावा कई अन्य को भी समन किया गया है डा विक्रांत से अपने खातों की डिटेल्स लेकर‌ आने को‌ कहा गया है ..इस मामले में अभी डाक्टर विक्रांत भूरिया की प्रतिक्रिया नहीं आ सकी है।