नवनीत त्रिवेदी, झाबुआ वर्ष 2013 से लेकर 2018 तक झाबुआ बीजेपी कोटे से विधायक रहे शांतिलाल बिलवाल का अब से थोड़ी देर पहले गुजरात के वड़ोदरा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से पेट संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। कल शाम को तबितयत खराब होने पर उन्हें वड़ोदरा ले जाया गया था। आज उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। झाबुआ की छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं। उनके निधन से झाबुआ जिले में शोक की लहर है। Post navigation झाबुआ MLA डा विक्रांत भूरिया को इनकम टैक्स का समन, 21 फरवरी को दिल्ली तलब चार करोड़ 81 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण का भाजपा सरकार ने लिया श्रेय, कार्य अब तक शुरू नहीं