विपुल पांचाल@ झाबुआ Live … MP के कई जिलो में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। बीते 4 महीनों से कोरोना वायरस से अछूते रहे झाबुआ जिले में अब एक के बाद एक करकर कोरोना पेशेंट निकल रहे है। यह पूरे जिलेवासियों के लिए गम्भीर और डराने वाली खबर है, कि कोरोना की यह चेन बढ़ती जा रही है। अभी एक बड़ी खबर यह आ रही है कि झाबुआ शहर के बावड़ी मस्जिद एरिये में वर्ग विशेष के प्रमुख जो 59 वर्षीय है उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि उनकी पिछले दिनों तबियत खराब हुई थी, इसके बाद उनका इलाज निजी हॉस्पिटल में किया जा रहा था। उनके सेम्पल यहां से कलेक्ट करकर भेजे गए थे, आज रात आई रिपोर्ट में उन्हें भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। प्रशासन अपनी ओर से सारे सख्त कदम उठा रहा है ताकि कोरोना का प्रभाव शहर में और न फेल सके। हमारी सभी से अपील है कि एहतियात बरते और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करकर हाथों को बार बार सेनेटाइजर से धोवे ओर मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। Post navigation कालाबाजारी वीडियो बनाया तो नाकेदार ने कर दी मारपीट; पीड़ित पहुंचे कलेक्टर के पास; देखे वीडियो में .. जब सब्जी की दुकान को बंद करवाने पहुंचे तहसीलदार, ऐलान कर रविवार-मंगलवार को संपूर्ण लॉकडाउन के दिए निर्देश