सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी खरडूबड़ी में रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन होने के बाद भी सब्जी मार्केट खुले होने से बाजार में भीड़ उमडऩे लगी।इसकी सूचना मिलते ही रामा ब्लॉक के तहसीलदार प्रवीण अहारिया ने खरडुबडी पहुंचकर सब्जी की दुकानें बंद करवाई गई और माईक से तहसीलदार ने ऐलान किया गया रविवार और मंगलवार को दुकानों बंद रहेगी। आदेश का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा तथा उनकी दुकाने सील कर दी जाएगी। वहीं दुकानदार मास्क पहनने के साथ ही दुकानों में सैनेटाइजर का उपयोग करे। वहीं ग्रामीणों से अपील की गई कि वह बाजारों में बेवजह नहीं घूमे, बाजार में मास्क पहनकर ही आए व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे। साथ ही बाजारों से अपने घर पहुंचने पर साबुन से हाथ धोए व अपना व अपने परिवार की सुरक्षा का ख्याल रखे। Post navigation झाबुआ शहर में बरपा रहा कोविड-19 कहर; आज आई रिपोर्ट में यह निकले कोरोना पॉजिटिव … कुत्ते ने चलती बाइक पर बैठी महिला को भौंकते हुए साड़ी को खींचा, महिला गिरकर हुई गंभीर घायल