नवनीत त्रिवेदी @ झाबुआ झाबुआ जिले के पेटलावद थाने के सारंगी चौकी में पदस्थ ASI नीरज सिरोही पर गत दिनों लोकायुक्त इंदौर ने ₹10000 की रिश्वत की मांग करने पर FIR दर्ज की थी, सुबह ही झाबुआ लाइव ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था और अब से कुछ देर पहले पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष गुप्ता ने ASI नीरज सिरोही को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया है। जिले के थाना पेटलावद की सारंगी चौकी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक पर लोकायुक्त इंदौर द्वारा रिश्वत मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का मामला संज्ञान में आया है, संबंधित सहायक उपनिरीक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच किया गया है| आशुतोष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक झाबुआ Post navigation पिटोल में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विशाल पथ संचलन आंठवा ओपन टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंटः पेटलावद में कल से शुरू होगा क्रिकेट महाकुंभ, यह रहेंगे अतिथि..