हितेंद्र सिंह राठौर, अंतरवेलिया झाबुआ-मेघनगर रोड पर आज एक ट्रक पलट गया। यह घटना ग्राम पीपलीया के पास हुई, जहाँ प्लास्टिक के दानों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। चौकी प्रभारी जगदीश नायक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जो कि एक बड़ी राहत की बात है। हालांकि, ट्रक पलटने के कारण मार्ग आंशिक रूप से बाधित हो गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद मार्ग की एक साइड को चालू कर दिया गया है, जिससे यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची, दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/05/WhatsApp-Video-2025-05-16-at-9.03.50-PM.mp4 Post navigation कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत पीएम श्री स्कूल भगोर मे पौधारोपण किया