विपुल पांचाल@ झाबुआ Live पडोसी जिले आलीराजपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज की खबर आते देर नही हुई और इधर झाबुआ जिले में फिर एक नया मामला सामने आ गया। हालांकि जिस युवक को कोरोना पॉजिटिव आया है वह पहले से आयसुलेशन वार्ड में भर्ती था। सीएमएचओ डाक्टर बीएस बारिया ने बताया यह युवक पिटोल बड़ी का रहने वाला है, जिसके सेम्पल पिछले दिनों भेजे गए थे, आज उसकी रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमे कोरोना पॉजिटिव आया है। अब जिले में कुल 13 केस झाबुआ जिले में हो गए है, जिसमे झाबुआ शहर के 11 और 2 अन्य जगह के है। वही एक कि मृत्यु भी पिछले दिन हुई थी। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जिले में कोरोना की एक नई चेन जुड़ गई है। Post navigation आलीराजपुर जिलेवासियों के लिए बुरी खबर; मिले 2 कोरोना पॉजिटिव; पिछले दिनों इंदौर के हॉटस्पॉट एरिया से आये थे .. Eid-ul-Fitr 2020: सादगी से मनाई जा रही ईद, पेटलावद में घर और ईदगाह में अदा की गई नमाज