नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk आज झाबुआ कलेक्टर ने प्रशासनिक सर्जरी कर राजस्व अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है, जिसमे मेघनगर तहसीलदार को हटा कर नजूल शाखा झाबुआ में पदस्थ किया गया है एवं हरदा से स्थानांतरित होकर आए जिला कार्यालय में पदस्थ प्रमेश जैन को रामा तहसीलदार बनाया गया है, इसके साथ ही राणापुर तहसीलदार सुखदेव डार को थादला तहसीलदार , थादला तहसीलदार अनिल बघेल को पेटलावद तहसीलदार , पेटलावद तहसीलदार हुकमसिंगह निंगवाल को राणापुर तहसीलदार पदस्थ किया गया है , इसकी के साथ थांदला के नायब तहसीलदार पलकेश परमार को मेघनगर का प्रभारी तहसीलदार बनाया है, इसके अलावा नायब तहसीलदारो के कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन किया गया है .. सुनील डावर झाबुआ तहसीलदार बने रहेंगे। देखिए सूची …. Post navigation अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष और योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान संस्कृत विषय को अनिवार्य करने शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन