नवनीत त्रिवेदी @ झाबुआ Desk अब से कुछ देर पहले झाबुआ बस स्टैंड पर एक व्यक्ति की प्राथमिक चिकित्सा ना मिलने से मौत हो गई , जानकारी के अनुसार खिमसिंह निवासी उदयगढ़ कनास अपने किसी रिश्तेदार के साथ झाबुआ आये थे, अचानक खिमसिंह की तबियत बस स्टैंड पर बिगड़ गई , वहाँ मोजूद लोगो ने एम्बुलेंस १०८ पर सूचना दी लेकिन लगभग १ घंटे बाद जब एम्बुलेंस पहुँची तब तक खिमसिंह की मौत हो चुकी है , प्रत्यक्षदर्शी हाजी लाला ने बताया कि हमने जब १०८ पर फ़ोन किया तो लगभग २० .मिनट तक हमसे जानकारी की गई और उसके भी ४० मिनट बाद एम्बुलेंस पहुँची , लेकिन तब तक मरीज़ की मौत हो चुकी थी । Post navigation भगवान परशुराम की जन्म स्थली के दर्शन करने 1 सितंबर को रवाना होंगे श्रद्धालु एआईजे का 513वां पत्रकार सम्मेलन संपन्न, एक हजार से अधिक पत्रकार साथियों सहित केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कैबिनेट मंत्री ने भी की शिरकत