झाबुआ लाइव डेस्क । झाबुआ पुलिस ने विगत 2 नंवबर को झाबुआ कोतवाली के अंतर्गत पिटोल मे व्यापारी जगदीश बडदवाल के यहां हुई डकैती का आज झाबुआ पुलिस कंट्रोल रूम मे हुई आज खुलासा कर दिया ।एएएसपी सीमा अलावा ने बताया कि डकैती मे शामिल 12 बदमाशो मे से चार को गिरफ्तार कर उनसे 10 किलो चांदी की गहने बरामद की गई है साथ ही एक देशी पिस्टल , एंव 4 बाइक बरामद की गयी है इस मामले मे शेष आरोपी 8 आरोपी गुजरात पुलिस के कब्जे मे है क्योकि बदमाश इंटर स्टेट गैंग के सदस्य है । एएसपी अलावा ने बताया कि डकैत एक ट्रक लेकर आये थे ओर 27 किलो चांदी डकैती मे लुटकर फरार हो गये थे उन्होंने बताया कि शेष बदमाशो को ट्रांजिट रिमांड पर जल्दी लाया जायेगा ओर उनसे शेष चांदी बरामद की जायेगी । पुलिस गिरफ्त मे आये डकैतो के नाम ” सोमला , जालमसिंह, सुनील एंव हीरेसिंह शामिल है । इस वारदात को ट्रेस करने मे एसडीओपी एस आर परिहार , टीआई अनिल चौहान , एसआई आशुतोष , एएसआई महेश भामदरे , प्रधान आरक्षक फोदलसिंह भदौरिया , रवि वर्मा , मांगीलाल गणावा , बसु भूरिया का सराहनीय योगदान रहा । ऐसे चढे पुलिस के हत्थे एएसपी सीमा अलावा ने बताया कि उन्हें एक बाइक पर तीन संदेही जाने की सूचना मिली थी उन्हें जब डिटेन किया गया तब उन्होंने पिटोल की डकैती करना कबूल कर लिया । यह लोग फुलमाल फाटे पर एकत्रित हुऐ ओर ढाबे पर खाना खाकर वारदात को निकले थे । यह लोग आदतन अपराधी है इस गैंग के कुछ अपराधी मध्यप्रदेश में 63 अपराध कर चुके है । Post navigation रेलयात्रा करना ओर भी हुआ असुरक्षित खामडीपाडा मे हादसा , दो बच्चो की मौत