विपुल पंचाल, झाबुआ फरियादी भूरिया निवासी थाना क्षेत्र कल्याणपुरा की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के जिला बांदा उत्तरप्रदेश निवासी लल्लू उर्फ रामकरण पिता रामाश्रय द्वारा अपहरण कर ले जाने की सूचना पर से थाना कल्याणपुरा में अपहरण का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया था। अपहर्ता के पिता द्वारा लगातार थाना कल्याणपुरा एवं पुलिस अधीक्षक झाबुआ को अपहर्ता की शीघ्र बरामदगी के लिये आवेदन दिये जा रहे थे। एसपी महेश चंद जैन द्वारा एसडीओपी तथा थाना प्रभारी कल्याणपुरा को लगातार हर सम्भावित स्थानों पर दबिश देने हेतु निर्देशित किया एवं दिन प्रतिदिन प्रकरण की विवेचना की मानीटरिंग की। पिछले 25 दिन में पुलिस टीमों द्वारा लगातार आरोपी के निवास स्थान ग्राम त्रिवेणी जिला बांदा(उत्तरप्रदेश), उसके रिश्तेदारों तथा दोस्तो के यहां ॅ दबिश दी एवं सूचना मिलने पर कुक्षी, मनावर, इंदौर, भोपाल, सागर, सुरत, मौरबी, फरीदाबाद, दिल्ली आदि स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। लगातार मेहनत के बाद अंतत पुलिस टीम को 24 जुलाई को दिल्ली से अपहर्ता को दस्तयाब करने व आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की। नाबालिग अपहर्ता को दस्तयाब करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसपी महेश चंद जैन द्वारा 2 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया है। Post navigation केमिकल से भरा टैंकर पलटा, टैंकर समेत कच्चा मकान जलकर नष्ट पटवारी ” नटवर ” को दो माह बाद भी राहत अग्रिम जमानत नही ; फिलहाल गिरफ्तारी पर इस कारण लगी आशिंक रोक