विपुल पांचाल@झाबुआ झाबुआ जिले में कोरोना की चेन में इजाफा हो रहा है। जिला चिकित्सालय से आई रिपोर्ट में जिले फिर 14 मरीज पाजिटिव मिले जिसमे सबसे ज्यादा झाबुआ में 9 मरीज मिले । झाबुआ की ऑफिसर कालोनी में रहने वाले 32 वर्षीय पुरुष, दिलीप गेट पर रहने वाले 60 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष, गोपाल कॉलोनी में रहने वाले 59 वर्षीय पुरुष, 19 वर्षीय युवती, 36 वर्षीय महिला, पाजिटिव पाई गई। हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाले 42 वर्षीय पुरुष, रामकृष्ण नगर में रहने वाले 23 वर्षीय युवक, बाड़कुआ कोविड सेंटर से 28 वर्षीय महिला पाजिटिव पाई गई। सिद्धेश्वर कॉलोनी रहने वाले 29 वर्षीय महिला पाजिटिव पाई गई। वही मदरानी स्वास्थ केंद्र के दो मरीज संक्रमित पाए गए। जिसमे उमरदरा 65 वर्षीय पुरुष, 60 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए। रितेश गुप्ता @ थांदला थांदला में भी 3 पाजिटिव मरीज मिले जिनमे एमजी रोड पर रहने वाले 42 वर्षीय पुरुष, 68 वर्षीय पुरुष, जवाहर मार्ग में रहने वाले 33 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए। Post navigation जिला न्यायालय परिसर में हुआ चिल्ड्रन फ्रेंडली कोर्ट का शुभारंभ झाबुआ जिले में बड़ा कोरोना का दायरा एक साथ निकले covid-19 के 39 संक्रमित, झाबुआ शहर 21, राणापुर 10 तो थांदला में 6 संक्रमित