विपुल पंचाल/दिनेश वर्मा@झाबुआ

झाबुआ जिले में एक बार फिर कोरोना के एक साथ 22 मरीज पाए गए हैं। इनमें झाबुआ शहर से एमपीइबी कैम्पस एक, राजपूत बोर्डिंग्स में रहने वाला एक 42 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है वही जिला जेल का एक 25 वर्षीय कैदी भी कोरोना पॉजिटिव आया है, साथ ही झाबुआ शहर के सिद्धेश्वर कॉलोनी की रहने वाली 24 वर्षीय युवती, तो वहीं झाबुआ के मोहनपुरा में रहने वाला एक 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं थांदला के इंद्रपुरी कॉलोनी का 31 वर्षीय युवक, थांदला के आजाद मार्ग का 28 वर्षीय युवक, आजाद मार्ग के 58 वर्षीय वृद्ध, आजाद मार्ग थांदला की 45 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, तो वहीं थांदला शहर के पीपली चौराहे के 50 वर्षीय पुरुष, दीपमाला थांदला का 48 वर्षीय युवक, लक्ष्मीबाई मार्ग थांदला का 44 वर्षीय युवक, तो वहीं आाद मार्ग थांदला में रहने वाली 24 वर्षीय युवती व एक 52 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के साथ कुम्हार मोहल्ला थांदला की 47 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई। वहीं ग्राम परवलिया का एक 46 वर्षीय युवक व एक 31 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया।वहीं थांदला तहसील के ग्राम कलदेला की एक 18 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं ग्राम इटावा का 38 वर्षीय युवक, राणापुर के जवाहर मार्ग निवासी एक 15 वर्षीय बालक कोरोना संक्रमित पाया गया। साथ ही तहसील मेघनगर के ग्राम रंभापुर के किशनपुरी में रहने वाली 32 वर्षीय युवती की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *