विपुल पंचाल, झाबुआ झाबुआ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। आज झाबुआ शहर से सर्वाधिक 64 मरीज पॉजिटिव पाए गए तो वहीं मेघनगर में 13, कल्याणपुरा में 5, पेटलावद में 6, पेटलावद व थांदला शहर में 6-6 तो पारा में एक, रामा में 3, राणापुर में 5 तो पिटोल में एक मरीज संक्रमित समेत झाबुआ जिले में कुल 104 लोग संक्रमित हुए हैं। राहत की बात यह कि सभी मरीजों में गंभीर लक्ष्ण नहीं पाए गए। *झाबुआ लाइव जिलेवासियों से अपील करता है कि वे घर के बाहर निकलते ही मास्क का उपयोग करे तथा जरूरत न हो तो भीड़ भाड़ वाले स्थान पर न जाए एवं बार-बार हाथ धोए एवं सैनिटाइजर का उपयोग करें।* Post navigation 3 माह पूर्व खुदा नाली निर्माण व बायपास मार्ग का कार्य प्रारंभ नहीं मोहल्ले वासियों में फैला आशंतोष युवा जनजाति संगठन मध्यभारत की बैठक परवलिया में समपन्न