विपुल पांचाल@ झाबुआ Live कोरोना वायरस के बढ़ते असर के कारण हर कोई अपने घर में बंद हो गया है। हालांकि, अभी लोगों में इस बात की चिंता है कि आने वाले दिनों में कोई नई समस्या न आ जाये, लेकिन हम सभी को जागरूक होकर सतर्क रहना पड़ेगा, इसी से हम इस महामारी से जंग जीत सकते है। आज सुबह आई 4 लोगो की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद राहतभरी खबर यह है कि बाद के बचे 6 ओर लोगो की रिपोर्ट में कोरोना नेगेटिव आया है। कोरोना संक्रमण के आशंका के चलते झाबुआ जिले के लिए यह राहत भरी खबर है। हालांकि जिलेवासियों को लॉक डाउन का पालन करना है और सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाना है ताकि यह नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण हमारे जिले में पैर पसार न सके। Post navigation झाबुआ जिले में किन-किन शर्तो से मिलेगी जिले में छूट; कलेक्टर ने जारी किया आदेश सेवा और सुरक्षा… लॉकडाउन में वास्तव में मित्र साबित हो रही है पेटलावद पुलिस