अशोक बलसोरा @ पारा झाबुआ जिले की पारा चोकी अंतग॔त आने वाले “रातीमाली” गांव की एक युवती सोनाली उर्फ सोनू विगत 16 फरवरी 2022 को अपने घरवालो से झाबुआ जाने का बोलकर निकली थी लेकिन करीब 4 घंटे बाद अलीराजपुर शहर के काजू विकास रोड पर बेसुध मिली .. इसके बाद अलीराजपुर निवासी एक युवक ने खुद को सुनील रावत बताते हुऐ लड़की के पिता को कॉल किया ओर कहा कि सोनाली उर्फ सोनू ने शायद जहर पी लिया है मै जिला अस्पताल लाया हूं आप जल्दी आओ । इस पर परिवारजन जल्दी अलीराजपुर पहुंचे जहां से बेटी को बडोदरा रेफर कर दिया, उसी दिन इलाज के दोरान उसकी मौत हो गयी ..बडोदा मे ही शव का पोस्टमार्टम किया गया है । अलीराजपुर कोतवाली मे मामले मे मर्ग कायम किया गया है । परिजनों ने पारा चोकी पर सौंपा आवेदन घटना के तीन दिन बाद मृतक लडकी के पिता इंदरसिंह ने झाबुआ की पारा पुलिस चोकी पर आवेदन सोंपकर कारवाई की मांग की है परिजनों ने फोन करने वाले युवक को ही अपनी बेटी की मोत का जिम्मेदार ठहराते हुऐ कारवाई की मांग की है । यह बोले अलीराजपुर टीआई इस मामले मे अलीराजपुर कोतवाली के टीआई शिवराम तरोले ने झाबुआ – अलीराजपुर Live को बताया कि घटना के दिन यह लडकी काजू विकास रोड पर बेसुध मिली थी ओर कुछ लोगो ने इसे जिला अस्पताल मे भर्ती करवाया था । इलाज के दरम्यान बडोदरा मे युवती की मौत हुई थी, वही पोस्ट मार्टम हुआ था । हमारी टीम विसरा रिपोर्ट ले आई है अब पोस्ट मार्टम रिपोर्ट प्राप्त कर युवती के परिजनों के बयान लेकर जांच को आगे बढाया जायेगा ओर जांच के तथ्यों के आधार पर उचित कारवाई की जायेगी । Post navigation अजाक्स के आह्वान पर जिले के विभिन्न सामाजिक जनसंगठनों ने धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन जोबट हुडदंग मामले में पुलिस की बडी कार्यवाही, तीन पर लगाई गई रासुका !