झाबुआ Live के लिए मुकेश परमार की EXCLUSIVE रिपोर्ट । झाबुआ क्राइम ब्रांच की टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर कल्याणपुरा मे एक खेत मे खुलेआम सट्टा चला रहे कुछ लोगों पर छापा मारा .. इस छापेमारी मे बाकी लोग तो राशि सहित फरार हो गये लेकिन शैलेष पिता नटवरलाल जैन निवासी मेघनगर को टीम ने पकड़ लिया । उसके पास से सट्टा सामग्री ओर पर्ची के साथ एक रजिस्टर मिला है जिसमें खेलने वालों के नाम है । क्राइम ब्रांच की टीम को 210 रुपये ही हाथ लग पाये । टीम ने यह प्रकरण कल्याणपुरा पुलिस को सोंप दिया है क्राइम ब्रांच की टीम ने एसपी महेशचंद्र जैन के माग॔दश॔न मे यह छापेमारी की जिसमें सब इंस्पेक्टर अंजलि श्रीवास्तव , एएसआई राजेंद्र शर्मा आदि शामिल थे । Post navigation रेत की गाडिय़ों के काफिले का सच क्या था ? किसानों को अजीब सजा ; कोपरेटिव ने दिये 10 -10 के नोट तो R.R.B ने ठोंकी पेनाल्टी