विपुल पांचाल@ झाबुआ Live अभी-अभी एक बड़ी खबर गुजरात के अहमदाबाद से आ रही है जिसमें झाबुआ शहर के एक बड़े होटल संचालक की पत्नि कोरोना पॉजिटिव आई है। आरएमओ डाक्टर सावनसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के एक्सिस बैंक के पास स्थित होटल संचालक की पत्नि अहमदाबाद में कोरोना पॉजिटिव आई है। इनकी उम्र 53 साल है और कल ही इनकी तबियत खराब होने पर इन्हें अहमदाबाद ले जाया गया था। जहां गुजरात के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके सेम्पल लिए थे जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। गुजरात प्रशासन ने इसकी सूचना झाबुआ प्रशासन को दी है। महिला को आयसुलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। बता दे कि जिला प्रशासन अपनी ओर से पूरी सक्रियता बढ़ते हुए हैं, लेकिन एक के बाद एक कर कर हर उम्र के कोरोना पॉजिटिव निकल रहे लोगों के कारण प्रशासन की भी मानो नींद ही उड़ा दी है। Post navigation Crime News: अब आलीराजपुर के आजादनगर में हुई भगोड़ी चिटफंड कंपनी सनसाइन हाईटेक के 7 डायरेक्टरो पर FIR … कौन है..? कुख्यात डकैत दिवान; जिस पर पुलिस ने की “NSA” की बड़ी कार्यवाही….