झाबुआ लाइव डेस्क के लिऐ ” दिनेश वर्मा ” की रिपोर्ट । http://jhabuanews.com/wp-content/uploads/2016/01/VID-20160129-WA0033.mp4 झाबुआ कलेक्टर डा अरुणा गुप्ता ने आज झाबुआ कलेक्टोरेट मे कांग्रेस सांसद ” कांतिलाल भूरिया” के समक्ष ” शिवराजसिंह ” सरकार के गवर्नेस की शिकायत की । दरअसल भूरिया बतौर सांसद ” जिला सतर्कता & मूल्यांकन ” समिती की बैठक ले रहे थे जिसमे सारे अधिकारी मौजूद थे इसी दौरान कलेक्टर ने कहा कि ” मेरे पास अधिकारियो की कमी है डीपीसी नहीं है स्टाफ कम है आखिर कैसे काम करु । सीएम तक को बता चुकी हुं अब मेरे कुछ अफसरों की ड्यूटी सिंहस्थ मे लगा दी गई है अब कैसे क्या करु । इस पर भूरिया ने कहा कि वह सीएम से बात करेंगे । बैठक के बाद सांसद भूरिया ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल है । Post navigation सीसीबी चेयरमैन बनने पर वसुनिया का स्वागत नाबालिगों को किया अगुवा