झाबुआ Live डेस्क के लिऐ ” मुकेश परमार ” की रिपोर्ट । सायबर ठगी करने वालो ने किसी को नही छोडा है झाबुआ कलेक्टर ” डा अरुणा गुप्ता ” के भोपाल निवासी पति ” रुद्र गुप्ता ” भी ऐसे ठगों का शिकार हो गये है अब मामले की जांच भोपाल पुलिस की ” सायबर” सेल को सौंपी गयी है । सायबर सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी रुद्र गुप्ता को गुरुवार दोपहर एक अननोन काल आया ओर सामने वाले शख्स ने खुद को एसबीआई अफसर बताकर झांसे मे लेते हुऐ गुप्ताजी से ” वन टाइम पासवर्ड ” ले लिया । उसके बाद जब एसएमएस आया तब तक 30 हजार रुपये की ठगी की जा चुकी थी । फिलहाल ठगी करने वाले फर्जी शख्स की पहचान नही हो पायी है । प्रथम दृष्टया यह ठगी 30 हजार की है ओर खरीदी मे इस राशि का इस्तेमाल हुआ है । Post navigation जुमतुल विदा में शहर में दिखा सौहार्द, जुटे सभी धर्मो के लोग अगर सब कुछ सही रहा तो दो से तीन साल मे झाबुआ से उड़ेगी फ्लाइट