अखिल भारतीय शूटिंग बॉल ( व्हालीबॉल ) प्रतियोगिता झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेन्द्र राठौड कि रिपोर्ट साँवरिया क्लब झकनावदा (पेटलावद) के तत्वावधान में दिनांक 22 से 24.01.16 तक तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का आयोजन झकनावदा बस स्टेण्ड, छात्रावास ग्राउंड पर किया जा रहा हे । क्लब के संरक्षक प्रदीपसिंह तारखेड़ी एवं अध्यक्ष मनोहरसिंह सेमलिया ने टूर्नामेंट की रुपरेखा का खुलासा करते हुए बताया कि इसमें म.प्र., महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात सहित 09 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हे । प्रथम पुरुस्कार 11111₹ स्व. बा साहब गणपतलालजी मिस्त्री व शांतिलालजी चौधरी की स्मृति में सुभाष शर्मा, इंदौर एवं जितेंद्र चौधरी की और से दिया जायगा । द्वितीय पुरुस्कार 7777₹ कुँवर भूपेंद्रसिंह सेमलिया व संजय कोठारी(उप सरपंच) झकनावदा द्वारा दिया जायगा । तृतीय पुरुस्कार 4444₹ जितेंद्र रतनलाल राठौड़ व चतुर्थ पुरुस्कार 3333₹ राजेंद्र धनराज कांसवा द्वारा दिया जायगा । अन्य पुरुस्कारों में मैन-ऑफ-द मैच सेमीफाइनल व फाइनल के लिए 1111₹ ठाकुर परीक्षितसिंह झकनावदा की और से और मैन-ऑफ-द सीरीज 1111₹ जगपालसिंह ठाकुर की और से दिया जायगा । लम्बे समय बाद होने जा रहे इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगो में जबरजस्त उत्साह हे । साँवरिया क्लब द्वारा इस हेतू जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हे । क्लब ने अपील जारी करते हुए निवेदन किया हे कि अधिक से अधिक तादात में पधारकर आयोजन को सफल बनावें । Post navigation पेटलावद ब्लास्ट के घायलों के लिए मोदी सरकार ने भेजी राहत अपराधों पर अंकुश के लिए अब सिर्फ डायल करे 100