जितेंद्र राठौर@ झकनावदा मध्यप्रदेश ग्रामीण आजिविका मिशन उज्जवल संकुल झकनावदा पेटलवाद में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम जिसमें सर्वप्रथम भारत माता की छाया चित्र में पूजन अर्चन तिलक वन्दन किया गया | संगठन की सभी महिलाओं ने कई विषय में चर्चा की गई है जिसमें आगे कुछ कर दिखाना है कि हम महिलाओं में वो हिम्मत शक्ति है | जिसमें सभी महिलाओं ने नशा मुक्ति का नारा लगाया गया और सभी महिलाओं ने मिलकर ठाना है नशा मुक्त हर गांव को बनाना है। वहीं प्रसारण आजीविका गतिविधि आत्मनिर्भर बनाने के लिए सीएम शिवराज के प्रसारण उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला को सम्मानित किया गया। आजीविका की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर अवसर पर संकुल अध्यक्ष सचिव उपस्थित रहे समन्वयक रोशन सिगाड एवं रितु सिसोदिया, शांतिलाल मुनिया, मिस्टर कुंडिया ममता वसुनिया, हनसा मेघवाल उपस्थित रही। Post navigation झकनावदा में जैन समाज ने निकाला मोन जुलूस; एसपी के नाम ज्ञापन सौंप दी आंदोलन की चेतावनी; यह है वजह नवीन नलकूप खनन होने से झकनावदा में होगा जल संकट का समाधान