जितेंद्र राठौर@ झाबुआ Live झाबुआ जिले में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। जो गांव अब तक कोरोना वायरस से अछूते रहे थे वह अब कोरोना की चपेट में आ रहे है। कल झकनावदा में एक महिला कोरोना पॉजिटिव आई थी, इसके बाद अभी खबर आ रही है कि एक ओर 35 वर्षीय महिला जो झकनावदा के पास पालेड़ी गांव में बस स्टैंड पर रहती है, वह और उसकी 13 वर्षीय बालिका कोरोना पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि उमरकोट के डॉक्टर भार्गव ने की है। महिला और पुत्री को आयसुलेशन वार्ड में रखने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही परिजनों को क्वारींटिन किया जा रहा है, इसमें डॉ शैलेष बबरिया बी एम ओ रामा ,जनपद सी ई ओ एम एल टाँग सुपर वाईजर शम्भूलाल राठौड़ स्वास्थ्य विभाग, पुलिस चौकी प्रभारी दिव्यज्योति गोयल, एव प्रशासन ने मिलकर एक ही घर को कॉर्नटाईन किया गया है। प्रशासन अपनी ओर से सारे सख्त कदम उठा रहा है ताकि कोरोना का प्रभाव शहर में और न फेल सके। हमारी सभी से अपील है कि एहतियात बरते और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करकर हाथों को बार बार सेनेटाइजर से धोवे ओर मुंह पर मास्क जरूर लगाएं। Post navigation पेटलावद के झकनावदा गांव में कोरोना ने दी दस्तक; 1 महिला आई कोरोना की चपेट में झकनावदा के लिए राहत भरी खबर : सभी सैंपल की रिपोर्ट आई नेगेटिव