झाबुआ लाइव के लिऐ राणापुर से मयंक गोयल की रिपोर्ट । श्रीमद भागवत सप्ताह के दूसरे दिन की कथा में सांसद कांतिलाल भूरिया ने भागवत कथा में शिरकत की। आज की कथा में साध्वी श्री 108 अर्पणानंदजी ने भगवात शिव पाखती के विवाह का प्रसंग सुनाया कि पति व्रता ओर पति को कैसा पाना यह माता सती से सीखे ओर जो जहर पीता है वह नीलकण्डेश्वर कहलाता भगवान भोलेनाथ का विश्व स्वरूप की कथा का व्रतान्त सुनाया गया।जीत के बाद पहली बार राणापुर पधारे सांसद कांतिलाल भूरिया को पता चला कि राणापुर सोनी समाज में मोहनलाल सेानी के यहां उनकी साध्वी पुत्री के द्वारा भागक्त सप्ताह चल रहा है तो बिना कुछ पूछे भागवत ज्ञान गांगा का लाभ लिया। सांसद भूरिया का जमनालाल सोनी, मोहनलाल सेानी, जंयती लाल सोनी, ओम सोनी, जीवन सोनी ने पुष्पमाला से स्वागत किया। इसके बाद साध्वी जी ने सांसद भूरिया को आशीर्वाद दिया। Post navigation भाजपा जिलाध्यक्ष भावसार 23 को करेंगे पदभार ग्रहण ग्रामीणो से सीधा संवाद करने पहुंचे सीईओ जिला पंचायत